उत्तर प्रदेश लखनऊ महाशिवरात्रि के पावन पर्व बिना सुरक्षा पहुंची राजधानी के बेहसा सिहारी शिवमंदिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मचा हड़कंप सेल्फी लेने वालों की भीड लाईन में लगकर किया दर्शन। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ महाशिवरात्रि के पावन पर्व बिना सुरक्षा पहुंची राजधानी के बेहसा सिहारी शिवमंदिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मचा हड़कंप सेल्फी लेने वालों की भीड लाईन में लगकर किया दर्शन )
उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रण के बीच महाशिवरात्रि पर तमाम नेताओं ने भोलेनाथ को भी खुश करने से नही चूके।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मौके पर चौका मारा है।प्रियंका बिना सुरक्षा के राजधानी के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंची। प्रियंका मंदिर के बाहर तक लगी लाइन में सबसे पीछे खड़ी होकर अपनी बारी का नंबर आने पर ही अंदर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही। प्रियंका ने अपना वीडियो शेयर भी किया है।वीडियो में प्रियंका आम श्रद्धालुओं की तरह अकेले ही मंदिर जा रही हैं।मंदिर तक पहुंचने के लिए बाहर तक लाइन लगी है। एक लाइन पुरुषों की तो दूसरी लाइन महिलाओं की थी। प्रियंका सिर पर चुन्नी रखकर चुपचाप महिलाओं की लाइन में सबसे पीछे खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं। इसी बीच प्रियंका के आगे खड़ी एक किशोरी की नजर उन पर पड़ी तो उसने अपने आगे वाली किशोरी को बताया। धीरे-धीरे अन्य लोगों ने भी प्रियंका गांधी को इस तरह आम लोगों की तरह दर्शन के लिए आते लाइन में लगे देखा तो चौंक पड़े। धीरे-धीरे प्रियंका के साथ तस्वीरें लेने की होड़ लग गई। प्रियंका ने भी किसी को मायूस नहीं किया। प्रियंका दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान सभी के साथ तस्वीरें खींचवाती रहीं। इसके बाद मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले भी प्रियंका गांधी लखनऊ के मरी माता मंदिर में आशीर्वाद लेती नजर आई थीं।
