उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना फाल्गुन मास की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में कांवड लाकर भक्तों ने किया भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक | (  वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जसराना फाल्गुन मास की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में कांवड लाकर भक्तों ने किया भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक)

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना मंगलवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरा देश मना रहा है। फाल्गुन मास की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। देवादिदेव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का सैलाब उमडता है। जसराना के अति प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर भी भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दर्जनों की संख्या में भक्त सौरों से कांवड़ के माध्यम से गंगाजल लेकर वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां कांवडयात्रियों ने परिवार के साथ भोले का गंगाजल से जला‌भिषेक किया। इस दौरान भोले के भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से माहौल भक्तिमय और शिवमय हो गया। भक्तों ने भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने के साथ अन्य तरीकों से पूजन कर अपने एवं परिवार के लिए सुख एवं समृद्घि की कामना की। मंदिर में दर्जनों शिवभक्तों ने डाक कांवड़ के माध्यम से गंगाजल लाकर भोले को अर्पित किया। वही सोरो से डाक कांवड़ लेकर सैकड़ो शिवभक्त जसराना के रास्ते निकले तो क़स्बा की राह शिवमय हो गई। चहुओर बम बम भोले के जयकारों से गूंज रही थी। कांवड़ यात्रा में गाड़ियों पर सजे डीजे के साथ भगवा और तिरंगा लगे गाड़ियों पर देशभक्ति और धार्मिक गीते गूंज रहे थे।

(  वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!