उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट में समाजवाद पार्टी के जिला पंचायत सदस्य का महिलाओं को लेकर किया अशोभनीय वार्ता का विडियो हुआ वायरल महिलाओं क्षेत्रिय लोगों आक्रोश । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा पिनाहट में समाजवाद पार्टी के जिला पंचायत सदस्य का महिलाओं को लेकर किया अशोभनीय वार्ता का विडियो हुआ वायरल महिलाओं क्षेत्रिय लोगों आक्रोश )
उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट जनपद आगरा में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं के प्रति अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी कर समाजवादी पार्टी की गरिमा को तार-तार कर दिया है। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के एक जिला पंचायत सदस्य के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं ।जिनमें समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रीय महिलाओं के प्रति किए अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गए हैं। वहीं क्षेत्रीय महिलाओं के प्रति इस तरह की घिनौनी सोच रखने वाले जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला पंचायत सदस्य खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। जानकारी के अनुसार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के एक जिला पंचायत सदस्य का पिनाहट के एक गांव की महिलाओं के प्रति अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी का तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गये है ।वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य महिलाओं पर अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। वायरल वीडियो में जिला पंचायत सदस्य पिनाहट के एक गांव की महिलाओं की गिनती कराते हुए उन पर अश्लील बातें कर रहा है। साथ ही अन्य वीडियो में विधानसभा चुनाव की हार जीत के सट्टे को लेकर भी बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया ।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया है ।वही क्षेत्री लोगों ने जिला पंचायत सदस्य को सबक सिखाने का मन बना लिया है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिस दिन जिला पंचायत सदस्य गांव में आएगा उसका मुंह काला कर गधे पर निकाला जाएगा ।और वही क्षेत्रीय लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वही इस मामले में थाना प्रभारी पिढौरा अनिल कुमार का कहना है कि अभी इस संबंध में उनके पास कोई भी तहरीर नहीं आई है ।न ही किसी के द्वारा कोई सूचना दी गई है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
