उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद के राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जिला विज्ञान क्लब के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा 8 मार्च को उपकरणों को तोड़फोड़ जोड़ कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद के राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जिला विज्ञान क्लब के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा 8 मार्च को उपकरणों को तोड़फोड़ जोड़ कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में 08 मार्च 2022 को नवप्रवर्तन जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी फिरोजाबाद सूर्य पाल गंगवार ,मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद चर्चित गौड़ के निर्देशन में एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के नवाचार विभाग द्वारा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय नवाचार है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न मशीनें, उपकरण, खिलौने आदि उपलब्ध कराएं जाएंगे, जिससे बच्चे मशीनों, उपकरणों एवं खिलौने आदि के पीछे निहित वैज्ञानिक सिद्धान्तों से परिचित हो सकेंगे। बच्चों द्वारा इन उपकरणों को तोड़ा जाएगा एवं पुनः जोड़ा जाएगा। बच्चों को उपकरणों के नए प्रतिरूप में बनाने की प्रेरणा दी जाएगी। जिससे बच्चों में नवप्रवर्तन की समझ बढ़ सके। तहसील शिकोहाबाद के सभी बोर्डों के प्राथमिक एवं जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करें। उन्होंने बताया कि जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के निदेशक राजवीर सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ राज किशोर यादव ने तहसील शिकोहाबाद के सभी बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधुओं से अपील की है कि आप सभी इस तहसील स्तरीय तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराके नवाचार में वृद्धि करें।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
