उत्तर प्रदेश औरैया फफूद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूलो में होली के भैया दूज के लिए अवकाश को लेकर के संबंध में दिया गया ज्ञापन |


( औरैया फफूद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूलो में होली के भैया दूज के लिए अवकाश को लेकर के संबंध में दिया गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को १९ मार्च को भैया दूज का अवकाश घोषित करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया।जिस पर बी एस ए महोदया ने पत्रावली जिलाधिकारी महोदय के पास अवकाश स्वीकृति करने हेतु भेजने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात वित्त एवम लेखाधिकारी महोदय को शिक्षकों से बोनस के संबंध में प्रमाण पत्र न लेने और आयकर आगणन के साथ बचत रसीदें न लगाने के संबंध में ज्ञापन दिया।जिस पर लेखाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिक्षक को बोनस के लिए कोई प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार है। और बचत रसीदों के संबंध में स्पष्ट किया कि जिन शिक्षकों ने हाउस टैक्स के तहत छूट ली है वो नियम के तहत रसीदें जरूर लगाएं। अन्य किसी भी प्रकार की छूट की रसीदों को लगाने मैं इस माह छूट होगी। ज्ञापन देने वालों मैं अखिलेश चंद्र यादव जिलाध्यक्ष अरबिंद राजपूत जिला मंत्री और पंकज कठेरिया संयोजक सहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
