उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराये जाने के हेतु मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराये जाने के हेतु मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेशऔरैया जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा सयुक्तरूप से दिनांक 10.03.2022 को होने वाले विधान सभा चुनाव मतगणना को निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराये जाने के हेतु मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैरीकेटिंग,बिजली, वाहन पार्किग आदि के बारे में निरीक्षण किया गया जो भी कमियां पायी गयी उसे दुरूस्त कराने के लिये संबन्धित को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदया औरैया श्रीमती रेखा एस0 चौहान ,अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी कोतवाली औरैया एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
