उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च कर 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च कर 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना की अंतिम तैयारियों का डीएम सूर्य पाल गंगवार व एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान तैयारियों का जायजा लिया। खामियां पाए जाने पर उसे दूर करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों के बैठने, प्रशासन ब्लॉक, मीडिया गैलरी आदि का निर्माण के साथ ही वैरिकेटिंग की गई है। उसके बाद एसपी ग्रामीण ने एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च किया। सुभाष तिराहा से शुरू होकर तहसील तिराहा, स्टेशन रोड, बड़ा बाजार, कटरा बाजार में होते हुए थाना पर आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसपी ग्रामीण ने जवानों को नारायण होटल पर संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने सीटी बजाकर एकता का संदेश दिया। पुलिस की मॉक ड्रिल को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ड्रोन के द्वारा फ्लैगमार्च की निगरानी कर रही थी।एसपी ग्रामीण ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मतगणना के बाद किसी प्रकार का उपद्रव नही होने दिया जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों को सख्ती से निपटेगी। अगर किसी ने भी उपद्रव करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
फोटो एसकेबी 10 शिकोहाबाद में फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस के जवान।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
