राजस्थान अलवर यूपी में बीजेपी की जीत पर अलवर में भाजपा के कार्यकर्ता निकले बुलडोजर पर सवार हो जश्न मनाते हुए पहुंचेकर वर्तमान शहर विधायक संजय शर्मा के आवास |  ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर (राजस्थान )

 

( अलवर यूपी में बीजेपी की जीत पर अलवर में भाजपा के कार्यकर्ता निकले बुलडोजर पर सवार होजश्न मनाते हुए पहुंचेकर वर्तमान शहर विधायक संजय शर्मा के आवास )

राजस्थान अलवर में बुलडोजर लेकर निकले BJP के कार्यकर्ता , यूपी में बीजेपी की जीत पर अलवर में भाजपा के कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर निकले। आगे-आगे डीजे और पीछे-पीछे बुलडोजर पर चढ़कर नाचते गाते शहर में खुशी जाहिर करते रहे। यूपी चुनावों में जिन गीतों की गूंज रही। उन्हीं पर अलवर के कार्यकर्ता खुशी मनाते रहे। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में योगी के काम पर जनता ने बड़ी मुहर लगा दी है।शहर में भाजपा के युवा कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़कर निकले। उनकी जुबां पर भगवा, बुलडोजर और राम का नाम सबसे अधिक रहा। इसससे जुड़े हुए गानों की गूंज रही। योगी के नाम से बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। गूंज रहा है एक ही नाम जय श्रीराम, अयोध्या तो झांकी है मथुरा – वृंदावन बाकी है। इस तरह के नारे की गूंज रही। अलवर शहर में नंगली सर्किल से बिजली घर चौराहे के पास वर्तमान शहर विधायक संजय शर्मा के आवास तक कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए पहुंचे थे।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं जले सिंह, नगर परिषद अलवर में नेता प्रतिपक्ष सतीश यादव, दीपक पंडित, पार्षद अरुण जैन, सुरेश मेहता, जितेंद्र राठौड़, पार्षद जीतू सैनी, प्रियांश अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कसाना, प्रमोद विजय, मण्डल अध्यक्ष रवि यादव, राजेन्द्र सैनी, हरीश अरोड़ा, पार्षद देवेंद्र,जीतू गुर्जर, सुनीता मीणा, सुनीता सैनी, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा, सीताराम किराड़, सागर यादव, महेश सैनी, अनुराग,अभिषेक, धर्मवीर जाटव, उज्ज्वल अग्रवाल, जगदीश अटल, सचिन यादव, जीतू चौधरी, राहुल हरसाना, यशोधन, जितेंद्र कौशिक, आशुतोष शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहित बहुत संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर (राजस्थान )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!