लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहनलालगंज आरक्षित सीट पर आजादी के बाद रचा नया इतिहास लहराया जीत का परचम | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहनलालगंज आरक्षित सीट पर आजादी के बाद रचा नया इतिहास लहराया जीत का परचम )
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।सूबे की राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता ने नया इतिहास रचा है।यहां आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जीत का परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी के लिए ये विधानसभा प्रदेश की सबसे मुश्किल विधानसभा में एक थी।
नामांकन के बाद सपा ने बदला था अपना प्रत्याशी
मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अंबरीश सिंह पुष्कर विधायक थे।समाजवादी पार्टी ने नामांकन के बाद अंबरीश का टिकट काटकर सुशीला सरोज पर भरोसा जताया था।समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा चुनाव परिणाम में भुगतना पड़ा है।
आजादी के बाद मोहनलालगंज में पहली बार लहराया भगवा
भारत की आजादी के बाद से राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी कमल नहीं खिला पाई थी। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरीश कुमार ने जीत का परचम लहरा कर नया इतिहास रचा है। भारतीय जनता पार्टी अभी तक यहां पर किसी भी चुनाव में जीत का परचम नहीं लहरा पाई थी।
समाजवादी पार्टी ने अपने जिताऊ विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर सिंह का नामंकन के बाद टिकट काट कर बड़ी गलती की थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत का जो मौका मिला उसमें पुष्कर के सर्पोटरों की समाजवादी पार्टी के प्रति नाराजगी भी शामिल है।
मोहनलालगंज 2017 चुनाव परिणाम
मोहनलालगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट है जो सूबे की राजधानी लखनऊ के अंतर्गत आती है।इस विधानसभा में पासी जाति के मतदाता सबसे अधिक हैं। 2017 के विधानसभा में मोहनलालगंज (सुरक्षित) में कुल 32.16 फीसदी वोट पड़े। 2017 में समाजवादी पार्टी से अंबरीश सिंह पुष्कर ने बहुजन समाज पार्टी के राम बहादुर को 530 वोटों से से हराया था।
जानें मोहनलालगंज विधानसभा सीट का इतिहास
2017 में सपा विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर
2012-में सपा विधायक चंद्रा रावत
2007 में राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी विधायक आरके चौधरी
2002 निर्दलीय विधायक आरके चौधरी
1996 बसपा विधायक आरके चौधरी
1993 सपा विधायक संतबख्श रावत
1991 जनता पार्टी विधायक संतबख्श रावत
1989- जनता दल विधायक संतबख्श रावत
1985- कांग्रेस विधायक ताराचंद सोनकर
1977- संतबख्श रावत- जनता पार्टी
1980- जनता दल विधायक संतबख्श रावत
1967- कांग्रेस विधायक नारायण दास
1969- कांग्रेस विधायक नारायण दास
1974- कांग्रेस विधायक नारायण दास
1964- पीएसपी विधायक ख्यालीराम
1962- रामशंकर रविवासी
