हरियाणा अस्थल बाबा मस्तनाथ मठ के 3 दिवसीय मेले के अंतिम दिन पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरमहंत बालकनाथ योगी ने किया स्वागत |  ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर (राजस्थान)

( हरियाणा अस्थल बाबा मस्तनाथ मठ के 3 दिवसीय मेले के अंतिम दिन पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरमहंत बालकनाथ योगी ने किया स्वागत )

हरियाणा रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ के 3 दिवसीय मेले के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मेला स्थल पर पहुंचे। यहां मठाधीश महंत बालकनाथ योगी ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। अध्यात्म, शिक्षा, चिकित्सा, शक्ति सूर्य व संस्कृति के अनोखे संगम का केंद्र रहे बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर मेले में नगाड़ों की थाप व भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महंत योगी बाबा बालकनाथ मठ की परंपरा के अनुसार गद्दी पर विराजमान हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मान्यता है कि गद्दी पर विराजमान महंत में भक्तों को बाबा मस्त नाथ के दर्शन होते हैं और मांगी गई मन्नत पूरी होती हैं, इस विशेष समय पर महंत के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।

 ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर (राजस्थान)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!