राजस्थान अलवर कैबिनेट मंत्री ने दो दिन पहले ही विधानसभा में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर महिलाओं व छात्र छात्राओं भारी आक्रोश जीडी कॉलेज में छात्राओं ने मंत्री धारीवाल का मुख्य गेट पर कैबिनेट मंत्री का जलाया पुतला | ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )

( अलवर कैबिनेट मंत्री ने दो दिन पहले ही विधानसभा में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर महिलाओं व छात्र छात्राओं भारी आक्रोश जीडी कॉलेज में छात्राओं ने मंत्री धारीवाल का कैबिनेट मंत्री का जलाया पुतला )

राजस्थान अलवर जीडी कॉलेज के मुख्य गेट पर कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाया, छात्राऐं बोलीं ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं होंगे
राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल की ओर से विधान सभा में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को अलवर की जीडी कॉलेज में छात्राओं ने मंत्री धारीवाल का पुतला जलाया। इसके साथ सरकार को चेताया कि महिलाओं को लेकर इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की तो बर्दाश्त नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि शांति धारीवाल ने दो दिन पहले ही विधानसभा में कहा था कि रेप के मामले में प्रदेश अव्वल है। असल में यह मर्दों वाला राज्य है। इस पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अब प्रदेश भर में मंत्री के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। जीडी कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश में एबीवीपी के कार्यकर्ता मंत्री धारीवाल के विरोध में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान का इतिहास रहा है कि प्रदेश में महिलाओं को बड़ा सम्मान मिलता रहा है। तभी तो बडे़ बड़े पदों पर महिलाएं पहुंची। सरकार के मंत्री रेप को लेकर अभद्र टिप्पणी करने में लगे हैं। यह बर्दाश्त नहीं हो सकेगा। इस दौरान काफी संख्या में कॉलेज की छात्राएं और एबीवीपी की पदाधिकारी मौजूद थी।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!