राजस्थान अलवर गांधीजी की 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष को याद कर बच्चे बने गांधी बड़े धूमधाम से निकाला गया दांडी मार्च | ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )


( अलवर गांधीजी की 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष को याद कर बच्चे बने गांधी बड़े धूमधाम से निकाला गया दांडी मार्च )
राजस्थान अलवर गांधी जीवन दर्शन सेवा समिति की ओर से शनिवार को अलवर शहर में दांडी मार्च निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष को याद किया गया। गांधीजी ने अंग्रेजों की ओर से नमक पर लगाए गए कानून का विरोध किया था। आखिर में अंग्रेजों को झुकना पड़ा। उसी मकसद से गांधीजी ने दांडी मार्च निकाला था। मार्च में स्काउट गाइड व स्कूली बच्चों के अलावा काफी संख्या में स्टूडेंट शामिल हुए।गांधी दर्शन समित के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि दांडी मार्च का मकसद यह था कि ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों पर नमक पर टैक्स लगा दिया था। इसके विरोध में हमारे राष्ट्रपिता ने साबरमती आश्रम से दांडी गुजरात तक मार्च निकाला। ब्रिटिश सरकार को यह कानून वापस लेने को मजबूर कर दिया था। यहीं से भारत की आजादी की राह भी आगे बढ़ थी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी की गई। जिसमें सबने गांधी के देश के प्रति त्याग व संघर्ष को याद किया गया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि गांधीजी की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गांधीजी को याद करते हुए दांडी मार्च निकाला है। उसका एक ही मकसद है कि गांधीजी के आदर्शों के प्रति युवाओं को प्रेरित करना। ताकि हम सब मिलकर बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
