उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र कृषक इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का किया गयाआयोजन प्रदर्शनी में माडल अर्चित व पोस्टर में मोहित एंव भाषण में उन्नति शर्मा ने मारी बाजी। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( मुख्य अतिथि बृजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक एवं अश्वनी जैन )
( जिला फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र कृषक इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का किया गयाआयोजन प्रदर्शनी में माडल अर्चित व पोस्टर में मोहित एंव भाषण में उन्नति शर्मा ने मारी बाजी )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूण्डला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद की सहमति एवं निर्देशन में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा में अलौकिक चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रबंधक ब्रजेश कुमार उपाध्याय , अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, संभल से राजू यादव, प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय, डॉ सुनील पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रदान की। सभी अतिथियों का सम्मान अश्वनी जैन ,विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, सुनील जैन एवं अमित उपाध्याय ने किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडलों, पोस्टरों का अवलोकन करने के साथ भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को श्रवण किया। संभल से पधारे विशिष्ट अतिथि राजू यादव ने पानी का दीपक, आग खाना एवं आग से नहाना, पानी गायब करना आदि विज्ञान के चमत्कारों की व्याख्या की।ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को अंधविश्वासों के विरुद्ध जागरूक करते हुए विज्ञान की तकनीक के विषय में समझाया। उन्होंने बताया कि ढोंगी बाबा अपने जाल में ग्रामीणों को फंसा लेते है, इसलिये विद्यार्थी अपने सभी परिवारीजनों, रिश्तेदारों को जागरूक करें। कोई भी भूत प्रेत नहीं होता है। केवल मन का भूत होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल एवं पोस्टरों की प्रशंसा करते हुए बाल वैज्ञानिकों को अधिक से अधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागता प्रदर्शित करने के लिए कहा। उन्होंने ऐसे जागरूक कार्यक्रम के लिए जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के कार्यों की प्रशंसा की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के 226 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 49 मॉडलों में 189 विद्यार्थी, पोस्टर प्रदर्शनी में 19 विद्यार्थी एवं भाषण प्रतियोगिता में 18 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन एम एल एस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र झा, आर आर एम इंटर कॉलेज बछगाँव के प्रवक्ता राजकुमार सिंह , गोकुल चंद्र गौतम ने किया। विद्यार्थियों ने अलौकिक चमत्कार की व्याख्या पर मॉडल, स्मार्ट कृषि, ऑटोमैटिक इर्रिगेशन सिस्टम, पवन चक्की, मिसाइल, स्मार्ट गिलास, किडनी, रक्त संचरण यंत्र आदि बनाए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के अर्चित जैन , द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूण्डला की अंजू खान एवं भानू प्रताप एवं तृतीय स्थान कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा के आर्या गर्ग एवं रूबी बघेल ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित शर्मा एवं लव गौतम द्वितीय स्थान उन्नति शर्मा एवं तृतीय स्थान साक्षी शर्मा ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उन्नति शर्मा, द्वितीय स्थान मोनिका एवं तृतीय स्थान कु इक्षिता जैन ने प्राप्त किया। सभी विजयी एवं समस्त प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं कु अंजली पाठक ने किया। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण संतोष कुमार उपाध्याय एवं कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुरेश पचौरी, हिमांशु भारद्वाज, प्रदीप कौशिक, अजय कुमार, शीर ध्वज शर्मा, दिनेश कुमार राय, राजवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हेमलता पाल, आलोक उपाध्याय, मुन्नेश कुमार, ऋचा गुप्ता, हरिओम, कौशल एवं समस्त विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
