राजस्थान 15 मार्च को हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर की गई बैठक। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )


( 15 मार्च को हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर की गई बैठक )
राजस्थान शहर विधायक संजय शर्मा के निवास स्थल पर दिनांक 15 मार्च को हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आगमन की तैयारियों को लेकर, शहर में उनके स्वागत कार्यक्रम को लेकर शहर के चारों मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, शहर में रहने वाले जिला पदाधिकारियों व मोर्चों के अध्यक्षों, पार्षद गणों की एक संयुक्त बैठक शहर विधायक संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के अंतर्गत उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों पार्षद गणों ने स्वागत कार्यक्रम को लेकर अपने अपने सुझाव दिए जिसके पश्चात सर्वसम्मति से शहर के विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। स्वागत कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के भरतपुर रोड से आने के अनुसार बख्तल की चौकी पर देशराज वर्मा कुलदीप मदान लक्ष्मण सिंह दिवाकरी सरपंच द्वारा हनुमान सर्किल पर श्री केशव मंडल, मूबीन खा सरपंच बेलाका द्वारा, श्री अग्रसेन सर्किल पर श्री शिवाजी मंडल द्वारा, श्री भगत सिंह सर्किल पर श्री विवेकानंद मंडल द्वारा श्री अंबेडकर सर्किल पर अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा द्वारा श्री राव तुला राव सर्किल पर श्री माधव मंडल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा शिवाजी पार्क तिराए पर ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा भव्य अभिनंदन कार्यक्रम किया जावेगा। इसके साथ ही हनुमान सर्किल पर स्वागत कार्यक्रम पश्चात युवा मोर्चा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से शहर के उक्त सभी स्थानों से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचेंगे। बैठक में शहर विधायक संजय शर्मा,वरिष्ठ नेता के जी खंडेलवाल पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता पूर्व जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता जिला महामंत्री पवन जैन उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता देशराज वर्मा जिला मंत्री प्रमोद विजय जितेंद्र राठौर कृष्णा खंडेलवाल दीपक पंडित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, हरीश अरोड़ा, रवि यादव, मनोज चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शेखावत मनोज गर्ग सतीश शर्मा नवीन खंडेलवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सैनी,सीताराम किराड़ धर्मेंद्र मीणा तरुण जैन सुदेश खामरा पूर्व सभापति मीना सैनी,पूर्व उपसभापति शशि तिवारी,पंडित जलेसिंह सुनील मेंठी कैलाश कोली हेतराम यादव विष्णु शंकर शर्मा घनश्याम सोनी हैतराम यादव,सन्ध्या मीना, जगदीश अटल,सुनीता खाम्बरा, डॉ अशोक पाठक, सुनील चौधरी, रविंद्र जैन, सतीश यादव,अरूण जैन, सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
