उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में आगामी त्योहार पर पुलिस की पैनी नजर परिसर मे क्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी त्योहारों दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर शांति और स्थिरता बनाये रखने की गई अपील । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में आगामी त्योहार पर पुलिस की पैनी नजर थाना परिसर मे क्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी त्योहारों दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर शांति और स्थिरता बनाये रखने की गई अपील  )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर में होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए फफूंद थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की। पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो उन्होंने कस्बा और  गांवों में हुड़दंग न करने की मौजूद लोगों से अपील की।थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने कहा कि होली के पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है, वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें। कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है। बैठक के दौरान भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे, व्यापारी नेता मानवेन्द्र पोरवाल, सभासद प्रबल शर्मा, शब्बीर कुरैशी, इजहार अहमद, डॉ0 बब्लू शर्मा, भाजपा नेत्री कंचन श्रीवास्तव, सपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला, बेचेलाल कोरी, सुरेश चन्द्र अवस्थी सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!