राजस्थान अलवर क्षेत्र में होली के आगमन पर सजा रंग गुलाल और पिचकारियों बाजार बना पिचकारियां बनी आकषर्ण का केंद्र। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान

( अलवर क्षेत्र में होली के आगमन पर सजा रंग गुलाल और पिचकारियों बाजार बना पिचकारियां बनी आकषर्ण का केंद्र )

राजस्थान अलवर बाजार हुए गुलजार, चढ़ा होली का रंग ,रंग-बिरंगी पिचकारियोंसे सज गया बाजार रंगों के पर्व होली की धूम नजर आने लगी है। बाजार भी सजकर तैयार हैं। सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की उमड़ रही भीड़ से व्यापारी भी गदगद हैं। दुकानदारों को होली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।होली को लेकर सुबह होते ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाता है। दुकानें भी समय से पहले की खुलने लगी हैं। दुकान खुलते ही दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करना शुरू कर देते हैं।18 मार्च को होली है। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बाजार में भी इसकी रौनक साफ तौर पर देखी जा सकती है।किराना दुकान पर खासी भीड़ देखी जा रही हैरंग-बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खासकर पिचकारियां और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद हैं। बच्चों में इसका क्रेज देखा जा रहा है।होली के पर्व को देखते हुए घरों में जैसी तैयारियां चल रही हैं, कुछ ऐसी तैयारियां दुकानों, प्रतिष्ठानों के मालिकों की भी चल रही है। दुकानदारों का कहना है कि होली की खरीदारी हम सबने तो बड़े पैमाने पर कर ली है लेकिन अभी उतनी संख्या में लोग नहीं आ रहे हैं |

 

 (  राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान ) 

Back to top button
error: Content is protected !!