राजस्थान अलवर क्षेत्र में दो साल से बंद शिव हनुमान मंदिर को खुलवाने को लेकर बच्चे बने राम, लक्ष्मण,हनुमान पहुंचे प्रशासन के दरवार हजारो की संख्या में भक्तों ने किया धरना प्रदर्शन। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )


( अलवर क्षेत्र में दो साल से बंद शिव हनुमान मंदिर को खुलवाने को लेकर बच्चे बने राम, लक्ष्मण,हनुमान पहुंचे प्रशासन के दरवार हजारो की संख्या में भक्तों ने किया धरना प्रदर्शन )
राजस्थान अलवरशहर के धोबी गट्टा क्षेत्र के प्रताप पलटन में शिव-हनुमान मंदिर के चारों तरफ सेना की तारबंदी होने से 2 साल से मंदिर बंद होने का आमजन में बड़ा विरोध है। मंदिर खुलवाने के लिए सोमवार को स्थानीय बच्चे राम, लक्ष्मण और हनुमान सहित पूरे राम दरबार के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पहले ADM सिटी के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद में कार्यवाहक कलेक्टर से मिले। तब 10 दिन में मंदिर खुलवाने के लिए कोई न कोई समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया यहां आए लोगों ने कहा कि 2 साल पहले सेना ने खुद की जमीन पर तारबंदी की। वहां शिव-हनुमान मंदिर बना हुआ था। सालों से लोग पूजा करते आ रहे हैं। लेकिन दो साल पहले सेना ने जमीन पर पूरी तारबंदी कर दी। जब तारबंदी की तो यह कहा था कि मंदिर के लिए रास्ता छोड़ देंगे। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। उसके बाद से ही आमजन का मंदिर जाने का रास्ता बंद हैं। मंदिर का रास्ता खुलवाने के लिए वार्ड 3 व 4 के लोग धरने पर भी बैठे हैं।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
