उत्तर प्रदेश औरैया ज़िलाधिकारी ने आवास निर्माण कार्य में लगे श्रमिक परिवारों से मुलाकात कर दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ) की खास रिपोर्ट

( औरैया ज़िलाधिकारी ने आवास निर्माण कार्य में लगे श्रमिक परिवारों से मुलाकात कर दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं  )

उत्तर प्रदेश औरैया ज़िलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी आवास निर्माण कार्य में लगे श्रमिक परिवारों से कलेक्ट्रेट में मुलाक़ात की,उन्होंने श्रमिक परिवारों को होली की मिठाई भेंट की और बच्चों को होली खेलने वाली पिचकारी भी दी। पिचकारी पाकर बच्चे काफी खुश दिखे | इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी की तरह श्रमिक परिवारों को भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाने का पूरा हक है | उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास में रह रहे श्रमिक व गरीब परिवारों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनायें। जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी मदद भी करें।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!