उत्तर प्रदेश औरैया भावनगर क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुकमणी देवी के द्वारा गरीब व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कर होली के पावन पर्व पर दी हार्दिक शुभकामनाएं। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया भावनगर क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुकमणी देवी के द्वारा गरीब व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कर होली के पावन पर्व पर दी हार्दिक शुभकामनाएं )
उत्तर प्रदेश औरैया के ब्लॉक भावनगर क्षेत्र सिंगलामऊ में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन औरैया की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रुकमणी देवी के द्वारा महंगाई को देखते हुए। गरीब व असहाय मजदूर की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली जिला अध्यक्ष ने गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की। जिससे उनके अपने घर में भी होली का पर्व खुसियों के साथ मनाया जा सके। इस खाद्य सामग्री को पाकर बच्चों व परिवार में खुशी हुऐ। और जिलाध्यक्ष औरैया को अपना आशीर्वाद , दुवा भी दी। साथ ही उन्होने जनपद वासियों से अपील की। कि होली पर्व शान्ति व सोहार्द का हैं। इस पर्व को हम लोग प्रेम एवं रंग, गुलाल का प्रतीक भी मानते है। जिसमें हम आपस में एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे को खुशियां बांट कर हम एक जुट रहने का सन्देश देते हैं। तथा आज के समय को देखते हुए सभी लोगों को होली पर्व को अपने परिवार के साथ मनाये। इसके साथ ही जनपद वासियों व क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन औरैया महिला मोर्चा टीम भी उपस्थित रही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
