उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र चलाये गये अभियान के चेकिंग दौरान एक घर से 709 कछुए लगभग 10 लाख रुपए के बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना बिधूना क्षेत्र चलाये गये अभियान के चेकिंग दौरान एक घर से 709 कछुए लगभग 10 लाख रुपए के बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना श्री शशि भूषण मिश्र के नेतृत्व में अभियान के तहत थाना विधूना पर दिंनाक 15.03.2022 को समय करीब 20.45 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम कीरतपुर खण्डहर में अभियुक्त सूरज पुत्र बाबू निवासी कीरतपुर थाना विधूना जनपद औरैया के कब्जे से कुल 709 कछुए बरामद किये गये जिनकी अन्तर्राट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 106/2022 धारा 9/29/39/41/42/50/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 बनाम अभियुक्तगण 01. सूरज पुत्र बाबू निवासी कीरतपुर थाना विधूना जनपद औरैया 02.रूप सिंह पुत्र नामालूम के विरध्द पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
01. सूरज पुत्र बाबू निवासी कीरतपुर थाना विधूना जनपद औरैया
02.रूप सिंह पुत्र नामालूम
बरामदगी
709 कछुए (कीमत लगभग 10 लाख रूपये)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
प्र0नि0 शशिभूषण मिश्र
का0 143 मनीष कुमार
का0 1387 रितिक त्यागी
का0 1308 नवीन
का0 1235 कमलेश
म0का0 1379 रितू भारती

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
