राजस्थान अलवर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं कारागार विभाग केबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा तथा देश व प्रदेश की जनता को रंगोत्सव के त्यौहार पर बधाई देते हुए की अपील एक छोटी सी सोंच तीलक व फूलो की होली खेलकर पानी को बचाने का करे प्रयास । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )

 

( अलवर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं कारागार विभाग केबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा तथा देश व प्रदेश की जनता को रंगोत्सव के त्यौहार पर बधाई देते हुए की अपीलएक छोटी सी सोंच तीलक व फूलो की होली खेलकर पानी को बचाने का करे प्रयास )

राजस्थान अलवर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं कारागार विभाग केबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा तथा देश व प्रदेश की जनता को रंगोत्सव के त्यौहार पर बधाई देते हुए कहा कि सात रंगों के प्यार व स्नेह से परिपूर्ण इस होली के त्यौहार पर सभी नागरिकों के मन और जीवन में खुशियों व सफलता के रंगों से सरोबार हो। मंत्री जूली शुक्रवार को होली के पावन पर्व पर मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर आमजन से मुलाकात कर तिलक व फूलों की होली खेलेंगे। उन्होंने कहा कि रंगों को खुशियों का एवं मिठाइयों को शगुन का प्रतीक माना गया है। होली का पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पानी के संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए इस होली पर हम सब मिलकर प्रण करें कि तिलक होली खेलकर अमूल्य पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि पानी को बचाने का हमारा यह छोटा सा प्रयास भविष्य के लिए सार्थक साबित होगा।

 ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )

Back to top button
error: Content is protected !!