उत्तर प्रदेश लखनऊ की खास खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से मामचंद आनंद पैदल ही सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे गोरखनाथ मंदिर | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( राजस्थान की राजधानी जयपुर से मामचंद आनंद पैदल ही सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे गोरखनाथ मंदिर )
लखनऊ एक बड़ा गजब वाक्या हुआ है।राजस्थान की राजधानी जयपुर से मामचंद आनंद ने पैदल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। मामचंद नाथपंथ और योगी आदित्यनाथ से बहुत प्रभावित हैं।मामचंद पंथ में शामिल होकर अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए योगी का मार्गदर्शन चाहते हैं। मामचंद ने बताया कि शिव अवतारी गुरु गोरक्षनाथ द्वारा प्रवर्तित नाथपंथ उन्हें खासा प्रभावित करता है,क्योंकि इस पंथ का ध्येय लोक कल्याण है और वर्तमान में गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में भी पंथ के ध्येय को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जयपुर से पैदल इसलिए चल पड़े ताकि वह यह संदेश दे सकें कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नाथपंथ को स्वीकार करने के लिए कितने आतुर हैं और योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके जीवन में नई दिशा दिखाई देगी।वह अपने जीवन को एक नया आयाम देना चाहते हैं। आपको बता दें कि मामचंद आनंद पेशे से वाहन चालक हैं। मामचंद तीन बच्चों के पिता हैं और अब गृहस्थ से संन्यास जीवन में आकर अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं।
