उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता सक्रिय चोरों के गिरोह का किया बड़ा खुलासा रात्रि गस्त/ चेकिंग के दौरान 3 अवैध असलहा, आभूषण पीली धातु, 8850 नगदी,एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता सक्रिय चोरों के गिरोह का किया बड़ा खुलासा रात्रि गस्त/ चेकिंग के दौरान 3 अवैध असलहा, आभूषण पीली धातु, 8850 नगदी,एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अजीतमल श्री नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलिस टीम को दिनांक 17.03.2022 की रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भीखेपुर हाइवे पुल के किनारे यूकेलिप्टस के बाग में 05 व्यक्ति मौजूद है जो किसी संगीन अपराध की योजना बना रहे है तथा उनके पास चोरी का माल व चोरी करने के उपकरण है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए 05 अभियुक्तगणों को मय 03 अदद नाजायज तंमचा व 06 अदद जिंदा कारतूस, 04 अदद चूडी पीली धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु तथा 8850 रूपये नगद तथा 01 अदद मोटर साइकिल स्पलेडर प्लस रंग काला नं0 UP79W5487 व चोरी करने के उपकरण एवं 01 अदद लाल मिर्च पाउडर पैकेट, 05 अदद मोबाइल फोन के साथ समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उन्हेंने एक स्वर में बताया कि हम सब दिन में गाड़ियों के माध्यम से ताला बन्द मकानो व दुकानो की रैकी करते हैं तथा अंधरे का फायदा उठाकर चोरी/नकबजनी/लूट की घटना को अंजाम देते है। पुलिस द्वारा अत्यधिक कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि मैंने व अभि0-शिव कुमार कुशवाह उर्फ वन्टी व शिवेन्द्र सिंह ने मिलकर लगभग एक माह पूर्व ततारपुर में एक व्यक्ति के घर से चोरी किया था जिसमें 4 चूडी, 01अंगूठी पीली धातु की हमने किसी राह चलते व्यक्ति को बेंच दिया था जिसके पैसे हम तीनो लोगो ने आपस में बांट लिये थे बाकी पैसा हम लोगो ने खाने पीने में खर्च कर दिये इसके अलावा हम तीनो लोगो ने ग्राम हसुलिया थाना अयाना जनपद औरैया में लगभग डेढ माह पहले चार घरो में चोरी की थी जिसमें कुछ खास सामान हाथ नही लगा था जो सामान मिला था उसको बेचकर व चुराये रुपयों को हम लोगो ने आपस मे बाँट कर खाने पीने में खर्च कर दिये थें। तथा अभि0-गण से बरामद एक मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग काला न0 UP 79 W5487 सम्बंधित मु0अ0स0 58/22 धारा 392/411 IPC के बारे में पूछताँछ की गयी तो आशीष उर्फ मुनेश ने बताया कि मैंने राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा के साथ मिलकर लगभग 20 दिन पूर्व त्रिवेदी गेस्ट हाउस अजीतमल में एक व्यक्ति से छीन लिया था तथा आज हम सभी लोग मुरादगंज क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।अभियुक्तगणों के विरूद्ध उनके अपराध व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 48/22 धारा 457/380/411 IPC, मु0अ0सं0 88/2022 धारा 399/401/411 IPC बनाम समस्त अभियुक्तगण व मु0अ0सं0 89/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.आशीष उर्फ मुनेश, मु0अ0सं0 90/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा, मु0अ0सं0 91/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शिव कुमार कुशवाह उर्फ वन्टी के विरुद्ध पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1-आशीष उर्फ मुनेश पुत्र माता प्रसाद गुप्ता निवासी छौना मानपुरा थाना रामपुरा जनपद जालौन
2. राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा पुत्र सुधीर कुमार निवासी राजपुरा थाना गोहान जिला जालौन
3. शिव कुमार कुशवाह उर्फ वन्टी पुत्र अशोक कुशवाह निवासी मोहल्ला कुडरिया रौन थाना रौन जनपद भिण्ड म0प्र0
4. राकेश गुप्ता पुत्र राधे श्याम गुप्ता निवासी ग्राम परौसा थाना कुठौंद जिला जालौन
5. शिवेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र भूषण सिंह सेंगा निवासी ग्राम छौना मानपुरा थाना रामपुरा जिला जलौन
आपराधिक इतिहास-
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी-
1. 03 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 06 अदद जिंदा कारतूस
2. 04 अदद चूडी पीली धातु 01 अदद अंगूठी पीली धातु
3. 8850/-रुपये नगद
4. 05 अदद मोबाइल फोन
5. 01 अदद लाल मिर्च पाउडर पैकेट
6. 01 अदद मोटर साइकिल स्पलेडर प्लस रंग काला
7. चोरी करने के उपकरण
गिरफ्तार करने वाली अजीतमल पुलिस टीम-
1- वरिष्ठ उ0नि0 भोला प्रसाद रस्तोगी
2- उ0नि0 अवनीश कुमार
3- उ0नि0 अजयपाल सिंह
4- उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद
5- उ0नि0 शूरवीर सिंह
6- हे0का0 88 राजवीर, हे0का0 147 प्रदीप कुमार, 258 जयवीर सिंह, का0 1291 अंकित कुमार, का0 531 यशवीर, का0 986 श्री गोपाल, का.1035 विजयकान्त, का0 147 निशांत कुमार।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
