राजस्थान अलवर थाना कोतवाली क्षेत्र रात्रि चोरों ने बीड़ी माचीस की दुकान में पीछे से ईट हटाकर किया माल पार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। ( राजकुमार अरोड़ा के साथ राघव राधे की खास रिपोर्ट अलवर )

( अलवर थाना कोतवाली क्षेत्र रात्रि चोरों ने बीड़ी माचीस की दुकान में पीछे से ईट हटाकर किया माल पार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
राजस्थान अलवर शहर कोतवाली थाना अन्तर्गत केड़लगंज बाजार में बीड़ी माचिस की छोटी सी दुकान से चोर पीछे की दीवार को तोड़कर दुकान से बीड़ी – माचिस व गुटखा सहित कई सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार राम सिंह ने बताया कि रात को घर चला गया था। सुबह फोन आया कि दुकान का पीछे से कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। यहां आकर देखा तो दुकान में चोरी होना सामने आया है। पीछे से ईंट हटाकर दुकान में चोरी की गई है। दुकानदार राम सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर नकदी नहीं थी। लेकिन सामान चोरी हुआ है। पुलिस के आने तक दुकान को नहीं खोला गया।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
