राजस्थान अलवर क्षेत्र में सांसद बालकनाथ रंग गुलाल के साथ बुलडोजर पर सवार होकर निकले रोड पर बीजेपी सरकार को जीतनें का मनाया जश्न । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ के साथ राघव की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )

( अलवर क्षेत्र में सांसद बालकनाथ रंग गुलाल के साथ बुलडोजर पर सवार होकर रोड पर निकले बीजेपी सरकार को जीतनें का मनाया जश्न )
राजस्थान अलवर सांसद ने रंग गुलाल उड़ाते हुए बुलडोजर से लहराया भगवा यूपी में बीजेपी की जीत के बाद गुरुवार को अलवर शहर में सांसद बालकनाथ योगी बुलडोजर पर निकले। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बाबा के साथ बुलडोजर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके आगे-आगे कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए निकले। रंग गुलाल उड़ाते हुए अलवर सांसद कार्यालय तक जुलूस निकाला गया।इसके बाद सांसद ने कार्यकर्ताओं से होली के साथ अबीर गुलाल से होली खेली। सबको एकजुट होकर आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत दिखाने का आह्वान भी किया है। इस दौरान पार्टी के कई पूर्व विधायक व मौजूदा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि यूपी के बाद राजस्थान में भी चुनाव का इंतजार हो रहा है। जनता ने मन बना लिया है बाबा बालकनाथ ने कहा कि पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता योगी है। कार्यकर्ता बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। एक-एक कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही राजस्थान विधानसभा चुनाव होंगे। । हम सदैव सेवा में है। सेवा करते रहेंगे।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
