उत्तर प्रदेश औरैया मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के मंडल अध्यक्ष ने समस्त देशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के मंडल अध्यक्ष ने समस्त देशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई )
उत्तर प्रदेश औरैया मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के मंडल अध्यक्ष डॉ प्रेम बाबू दोहरे ने अपनी समस्त मंडल टीम को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश देते हुए कहा है कि हमारी टीम पूरे मंडल में सक्रियता से कार्य करेगी मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभार्थी की हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने अपने पदाधिकारियों से यह भी कहा है कि भारत सरकार व राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योजनाओं से वंचित उन सभी लाभार्थियों को निशुल्क दिलाए जाना उनके संगठन की प्रथम प्राथमिकता होगी। मण्डल अध्यक्ष ने सभी प्रदेश वासियों एवं जिले वासियों से अपील की होली का पर्व शांति और प्रेम का पर्व हैं। इसे एक दूसरे के साथ मिल जुल कर सभी के दिलों में गुलाल भरने और प्रेम को जगाने का सन्देश दें।
प्रदेश में होली के पर्व पर गुलाल को ही एक दूसरे को लगाएं विषैले रंगों से सावधान रहें। डॉ प्रेम बाबू दोहरे मंडल अध्यक्ष की तरफ से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
