राजस्थान अलवर क्षेत्र में नेक कमाई समुह ने नीर फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज कल्याण अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली द्वारा बुजुर्ग व असहायों को किया गया वितरण छड़ी एंव व्हील चेयर । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )

 

 

( अलवर क्षेत्र में नेक कमाई समुह ने नीर फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज कल्याण अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली द्वारा बुजुर्ग व असहायों को किया गया वितरण छड़ी एंव व्हील चेयर )

राजस्थान अलवर. नेक कमाई समूह की ओर से नीर फाउंडेशन के साथ मिलकर बुजुर्गों का सहारा छड़ी वितरण अभियान की शुरुआत सामाजिक कल्याण और अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली ने की। इस कार्यक्रम में बुजुर्गों ओर अन्य लोगो का चिकितसा शिविर लगाया गया। बुजुर्गों को छड़ी ओर व्हील चेयर वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चो को शिक्षण सामग्री दी गयी। इस अवसर पर सामाजिक कल्याण मंत्री जूली ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को बिना किसी सरकारी सहायता के छड़ी ओर व्हील चेयर का अनोखा कार्यक्रम है जो पूरे प्रदेश में मिसाल बनेगा। हम सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम को चलाने के लिए समाज सेवी संस्थाओं को अलवर के इस मॉडल की जानकारी देंगे। इस अवसर पर नीर फाउंडेशन के संस्थापक निर्मल कुमार, पदाधिकारी रमेश सिंह, रमेश कुमार आहुति, आकाश, कुलदीप सिंह,प्रमोद कुमार, सन्नी ओर खुश कुमार को मंत्री ने सम्मनित किया। कार्यक्रम में मुख्य कॉर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि नीर फाउंडेशन के साथ एक माह में 2100 बुजुर्गों को छड़ी वितरित होंगी। पहले दिन 151 छड़ी ओर 3 व्हील चेयर वितरित हुई। कार्यक्रम सयोंजक डॉक्टर के. पी. सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी और नीर फाउंडेशन महाराष्ट से आए संस्थापक निर्मल कुमार का परिचय कराया।। कार्यक्रम में डॉक्टर गोपाल राय चौधरी ट्रस्ट के भी योगदान रहा। मुख्य सरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल और मीना तनेजा ने अतिथियों ने अलवर में चल रहे नेक कमाई के कार्यक्रमो की जानकारी दी। इस अवसर पर ख्याति नाम अर्थ शास्त्री डॉक्टर सत्यभान यादव ने कहा कि समाज के जरुरतमन्द के बीच जाकर सहायता करना सबसे जरूरी है। नीर फाउंडेशन के संस्थापक निर्मल कुमार ने कहा कि हम अलवर में नेक कमाई समूह के साथ मिलकर महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण केंद्र चला यंगे। मत्स्य विश्वविधालय के सहायक कुल सचिव आसुतोष शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में अजय आनन्द गोयल, आर डी अग्रवाल, समाजसेवी दौलत राम हजरती, गुरप्रीत सिंह निक्का, सुखजीत सिंह, कुंती अग्रवाल, बबली शर्मा ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सौरभ कालरा ने किया। शिविर में बुजुर्गों ओर बच्चो की चिकितसा जांच हुई और दवाई डॉक्टर के. पी. सिंह के निर्देशन में हुई जिसमें 378 लोगो का इलाज हुआ।

 

 ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!