लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की जबरदस्त होगी एंट्री यादगार ऐतिहासिक बनेगा 25 मार्च का दिन | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की जबरदस्त होगी एंट्री यादगार ऐतिहासिक बनेगा 25 मार्च का दिन )

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों बड़ी तेजी से शुरू हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत पर शपथ ग्रहण समारोह को भी ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुटी हैं।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम तक हेलीकॉप्टर से आएंगे।पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों और एसपीजी की खास नजर रहेगी। इकाना में उतरेगा पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 25 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर लगभग तीन बजे पीएम मोदी का विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा और यहां से हेलीकॉप्टर से इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे। लगभग साढ़े तीन बजे पीएम मोदी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।पीएम मोदी लगभग दो घंटे तक रुकने के बाद हवाई मार्ग से ही अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ की जाएगी।योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रत्येक क्षेत्र से 2 कार्यकर्ता 24 घंटे पहले 24 मार्च को ही राजधानी लखनऊ पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जिला, प्रत्येक मंडल प्रत्येक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्षों को आने वाले सभी लोगों की सूची बनाकर भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। ऐतिहासिक होगा 25 मार्च का दिन बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर लगभग 3.30 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!