उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद सुप्रसिद्ध महावीर धाम मन्दिर परिसर से कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद् भागवत कथा का किया गया शुभारम्भ | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद कस्बा के ककोर मार्ग पर स्थित सुप्रसिद्ध महावीर धाम मन्दिर परिसर से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवम राम कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा मन्दिर से निकलकर मोहल्ला कायस्थान से होते हुये मुरादगंज तिराहे पर पहुची जहां पर शिव मन्दिर की परिक्रमा हुई उसके वाद अछल्दा चौराहे होते हुये चमनगंज तिराहे पर पहुची जहां पर समाज सेवी आशीष पोरवाल ने फूल वर्षा कराई तथा सर्वत का वितरण किया। जिसके वाद कलश यात्रा ख्यालीदास समाधी पर पहुची जहां कथावाचक श्री रामसखा जू महाराज वृंदावन व यज्ञ में लगे पंडितों के द्वारा कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के कलश में मंत्रोच्चारण के साथ जल भरवाया। कलश यात्रा पुनः उसी रास्ते से होते हुवे वापस महावीर धाम पर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा को पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। कथा वाचक श्रीराम सखा जू महाराज ने बताया कि मान्यता है कि भागवत कथा का आयोजन करने व श्रवण करने से अनेकों लाभ हैं। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराने वाले व सुनने वाले व्यक्तियों -परिवारों के पूर्वजों को शांति व मुक्ति मिलती है। इसे सुनने से श्रद्धालुयों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। कलश यात्रा में भारी सख्या में महिलाये, पुरुष व नव युवक सहित नगर व क्षेत्र के धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
