राजस्थान भरतपुर (लोहागढ़) में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में पंजाबी जिन्दाबाद पंजाबी एकता के प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज को मंच पर लहरा कर समाज को किया गया समर्पित देश भर से इक्कठा हुए पंजाबी | ( राजकुमार अरोड़ा मीडिया प्रवक्ता पंजाबी महासभा अलवर )

( राजस्थान भरतपुर (लोहागढ़) में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में पंजाबी जिन्दाबाद पंजाबी एकता के प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज को मंच पर लहरा कर समाज को किया गया समर्पित देश भर से इक्कठा हुए पंजाबी )
राजस्थान भरतपुर (लोहागढ़) में पंजाबियों का तीसरा राष्ट्रीय महासभा प्रांतीय अधिवेशन आज भरतपुर में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश म लगभग सभी जिलों के पदाधिकारी व जिले भर से पंजाबी एक छत के नीचे एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष नील गेरा न बताया कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के बैनर तले ये एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक प्रयास है देश भर के पंजाबियों को संगठित करने का उसी कड़ी में ये राजस्थान प्रदेश का तीसरा अधिवेशन जिला भरतपुर की इकाई ने आयोजत किया है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता जी ने की व मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक व हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले श्री राजीव अरोड़ा जी थे। इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुरिंदर जुनेजा,राष्ट्रीय सलाहकार रमेश मदान जी,प्रदेश संयोजक अरविंद मिड्ढा जी,जी के अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर,बारां,झालावाड़, कोटा,बूंदी,अजमेर,अलवर,श्रीगंगानगर व जयपुर से भी पदाधिकारी पधारे व आयोजन में पधारे बिरादरी के लोगों को अपने संस्मरणों से लाभान्वित किया। जिला संरक्षक डॉ०भूषण अरोड़ा जी ने अपने उद्बोधन में अधिवेशन में पधारे बिरादरी के सभी सम्मानित सज्जनों का अभिवादन करते हुए ऐसे अधिक से अधिक आयोजनों की और आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय महासचिव सुरिंदर जुनेजा जी ने अपने भाषण में सभी से आग्रह किया कि अपने घरों में व अपने लोगों के बीच अपनी भाषा पंजाबी ही रहनी चाहिए क्योंकि हमारी मात्रभाषा ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। प्रदेश संरक्षक अरविंद मिड्ढा जी ने कहा कि इस तरह के प्रांतीय अधिवेशनों से हम सभी मे निकटता बढ़ेगी और ह्मारुई संघटित संख्याबल बढ़ेगा जो आगे चलकर हमारी ताकत बनेगा।राष्ट्रीय सलाहकार रमेश मदान जी ने अपने भाषण में आज की पीढ़ी को याद दिलाया कि हमारे बुजुर्ग और पूर्वज किन कठिन हालातों से गुजरकर यहां तक पहुंचे हैं और कितना कष्ट उन्होंने भोगा है जिसके प्रतिफल में हम आज एक सुविधापूर्ण जीवन जी पा रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता जी ने अपने उद्बोधन में पंजाबी कौम और पंजाबियत की अहमियत सदन के समक्ष पेश की उन्होंने बताया कि खान पान और रहन सहन में पंजाबी उस समय से ही अव्वल रहे हैं जब हम अपने पुर्वजों की जमीन जो आज का पाकिस्तान है में रहते थे,परन्तु बंटवारे में हमारा घर जमीन सब पाकिस्तान में चला गया और हमे खुद को और अपने धर्म को बचाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ा,परन्तु ये हमारी कौम की ही ताकत है कि शून्य से शुरुआत करने के बाद हम आज लगभग सभी सर्वगुणसम्पन्न हैं और समाज मे एक प्रतिष्ठनुरूप जीवन यापन कर रहे हैं। आयोजन के मुख्यातिथि राजीव अरोड़ा जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा एक मिशन है पंजाबी समाज को संगठित कर एक मंच पर लाने का जिस प्रकार आज पहली बार भरतपुर जिले का पंजाबी समाज एक मंच पर आया है उसी प्रकार जल्दी ही देश का सम्पूर्न पंजाबी समाज भी एक मंच पर आएग और अपने हक को पहचानेगा। उन्होंने पूरी सभा मे मौजूद पंजाबियों से आह्वान किया कि अपने अंदर की पंजाबियत को जगाएं और उसका मूलमंत्र जो सेवा और सत्कार है उसे अपने जीवन और आचरण में धारण करें। उन्होंने इसी श्रंखला में सभी को एक जीवन का मूलमंत्र भी दिया जो है अर्निंग-लर्निंग-रिटर्निंग यानी पहले समाज से सीखिए फिर समाज मे रह कर कमाइए और फिर उसी समाज को लौटाईये। उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि हमने जो सीखा है कमाया है उसे लौटाया जॉए। उन्होंने कहा मैं स्वयं अब रिटर्निंग वाली अवस्था मे हूँ और अपना अधिकतर समय समाजसेवा में ही व्यतीत करता हूँ और आप सभी से भी आग्रह करता हूँ कि समाज हकदार है। अधिवेशन में 15 से अधिक समाज के बुजुर्ग सम्मानित किए गए जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश संरक्षक राजीव अरोड़ा जी ने सम्मानित किया। सम्मेलन में नदबई,कामां, नगर आदि से पंजाबी पदाधिकारी शामिल हुए, व जिला इकाई के दीपक खट्टर,सुमित अरोड़ा,भारत कालरा,गौरव चुघ,मोनू गुम्बर,सन्नी चोपड़ा,सनी अरोड़ा,अभय अरोड़ा,रोहित भल्ला,आशु अरोड़ा,रितिक गेरा, मयंक गेरा,अतुल मेहरा,पवन गेरा,गुलशन मनोचा,राजू नारंग,संदीप ओबेरॉय, आलोक अरोड़ा,सन्नी तनेजा,राहुल तनेजा,आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक मेहता जी, राजस्थान के मुख्य संरक्षक श्री राजीव अरोड़ा , राष्ट्रीय महासचिव श्री सुरेन्द्र जुनेजा , नेशनल ग्लोबल एडवाइजर डॉ रमेश मदान , यमुनानगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह जग्गी , राजस्थान के संयोजक अरविन्द मिड्डा जी, श्रीगंगानगर से मिगलानी जी, जयपुर, बीकानेर, अलवर के अध्यक्ष रमेश आहूजा , राजकुमार अरोड़ा, चरनजीत सुनेजा, प्रेम गांधी, Dr. जी डी मेहंदीरत्ता, राजेन्द्र आहूजा,रोशन लाल बक्शी,दौलत राम हजरती सहित अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम उपस्थित रहे । इस अवसर पर अलवर पंजाबी महासभा द्वारा तैयार किया गया केसरिया ध्वज पंजाबी जिन्दाबाद, पंजाबी महासभा के प्रतीक चिन्ह वाले लोगो को भी मंच पर लहरा कर समाज को समर्पित किया गया ओर देश के प्रत्येक पंजाबियों द्वारा घर घर लहराने हेतु आह्वान किया गया । पंजाबी समाज के संगठन को राज्य व देश में मजबूत बनाने व राजनैतिक में आगे आने व समाज की कुरीतियो को दूर कर समाज हित कार्य करने पर प्रकाश डाला गया ।

( राजकुमार अरोड़ा मीडिया प्रवक्ता )
