उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना मठसेना क्षेत्र आलू के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ हैदर अली की खास रिपोर्ट )

( वाईट सीओ बलदेव सिंह खंडेल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना मटसेना क्षेत्र आज दिनांक 15 2021 को प्रातः 8:30 पर जलालपुर में आलू के खेत मे एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। वहीं युवक की शिनाख्त थाना मटसेना क्षेत्र ढकपुरा निवासी ब्रजेश यादव पुत्र वासुदेव यादव बताया गया। मौके पर सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा थाना पुलिस के साथ पहुँच गए। मृतक के परिजन भी आ गए थे | डीएम, एसएसपी को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों ने काफी देर तक नहीं उठने दिया शव | परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए काफी देर तक शव नहीं उठने दिया, डीएम, एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। सीओ सदर ने काफी देर तक समझाया, उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका। मृतक के भाई ने बताया मृतक बृजेश ट्रक ड्राइवर है शाम को हार के लिए घर से निकला था, फिर पता नहीं क्या हुआ आज यहां शव मिला, किसी ने हत्या की है। फ़िलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है | सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया गांव ढकपुरा का रहने वाला मृतक है बृजेश पुत्र वासुदेव यादव। आज सुबह इसका शव जलालपुर में खेत पर मिला है। परिजनों का कहना है इसकी हत्या की गई है। मौके पर स्पेशल टीम व थाना पुलिस वरिष्ठ अधिकारी व स्वयं वे पहुँचे है। परिवारीजनों से वार्ता की गई है उसके आधार पर जो संदिग्ध लोग है एक आधार नाम का संदिग्ध है उससे भी पूछताछ की है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पोस्टमार्टम में और जो परिवारीजनों द्वारा तहरीर दी जाएगी उसकी पूर्ण विवेचना कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। शव मौके से न उठने देने की बात पर कहा परिवार के एक जवान बेटे की मौत हुई है तो परिजन सत्यता के लिए अपनी बात कह रहे थे जो भी कहा हमने सहयोग किया परिवारीजनों ने भी सहयोग किया। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
