उत्तर प्रदेश औरैया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा समस्त देशवासियों को किया गया संबोधित जन औषधि दिवस पूरे देश में मनाया गया। ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत ) 

उत्तर प्रदेश औरैया आज प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस पूरे देश में मनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा समस्त देशवासियों को संबोधित किया गया व सभी से अपील की गई जन औषधि केंद्रों से कम मूल्य में अच्छी दवाई खरीदें। इस समारोह मे जिला अस्पताल औरैया मे माननीय सांसद गीता शाक्य महोदया द्वारा उपस्थित रहकर इस जनहितकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई जिससे कि औरैया जिले की जनता को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके ।मौके पर सी.एम.ओ. अर्चना श्रीवास्तव सी.एम.एस. लाखन सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री भुवन गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी सभासद सोनू सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत ) 

Back to top button
error: Content is protected !!