राजस्थान भरतपुर में बढ़ते दलित अत्याचारों और पाली जिले में जितेंद्र मेघवाल की हत्या पर आक्रोशित भीम समाज ने निकाला कैंडल मार्च दलित अत्याचार न रुकने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ के साथ आशीष वर्मा की खास रिपोर्ट )

( भरतपुर में बढ़ते दलित अत्याचारों और पाली जिले में जितेंद्र मेघवाल की हत्या पर आक्रोशित भीम समाज ने निकाला कैंडल मार्च दलित अत्याचार न रुकने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी )

राजस्थान भरतपुर में बढ़ते दलित अत्याचारों और पाली जिले में जितेंद्र मेघवाल की हत्या पर आक्रोशित भरतपुर के भीम समाज ने एक कैंडल मार्च का आयोजन बिजली घर चौराहे से मिनी सचिवालय तक किया। इस मार्च में भरतपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. अरविंद वर्मा ने कहा कि राजस्थान में दलित अत्याचार की घटनाएं बेतहाशा वृद्धि कर रही है यह सम्पूर्ण मानवता के लिए शर्मिंदगी की बात है कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी एक दलित को सिर्फ इसलिए बर्बर तरीके से मार दिया जाता है कि उसका लाइफ स्टाइल, उसका मूंछ रखना एक वर्ग विशेष के लोगों को पसंद नहीं आता, ऐसी घटनाओं पर समाज के सभी वर्गों को विरोध दर्ज कराना चाहिए।राजकुमार पप्पा ने कहा कि प्रदेश के दलित समाज ने बड़ी उम्मीदों से गहलोत सरकार को राजस्थान में स्थापित किया था परंतु आज राजस्थान दलित अत्याचारों में देश भर में प्रथम पायदान पर आ गया है, गहलोत सरकार को जागना होगा। लक्ष्मण कैन और रामवीर जाटोलिया ने आगामी समय में दलित अत्याचार न रुकने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर मुंशी ठेकेदार, दिनेश आठिया, जितेंद्र सिंह,प्रो.अनिल नागर,प्रो.आशा परमार, उदल सिंह,सुखदेव, रवि, महेश बड़ा खुर, मोनू होडलिया सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!