राजस्थान अलवर क्षेत्र भगतसिंह बलिदान दिवस पर समिति द्वारा मनाया गया भगतसिंह का 91 वां बलिदान दिवस । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )

राजस्थान अलवर क्षेत्र भगतसिंह बलिदान दिवस पर समिति द्वारा मनाया गया भगतसिंह का 91 वां बलिदान दिवस )

राजस्थान अलवर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम का बलिदान दिवस शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस समारोह समिति द्वारा। शहीद भगतसिंह सर्कल पर स्थित उनकी प्रतिमा पर हुकमचंद “रौनक” कव्वाल एंड पार्टी द्वारा देश भक्ति कवालीयो व रविन्द्र सिंह संधू के क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुतियों के साथ माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा नेता दिनेश भार्गव,भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका,कांग्रेस नेता, एस आर यादव,जोगिंदर कोचर, डॉक्टर एच०सी०मित्तल आदि उपस्थित रहे। बलिदान दिवस समारोह समिति के सचिव प्रमोद मलिक ने बताया शाम के समय सामान्य चिकित्सालय के परिसर स्थित आई एम ए हाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंहजीवनी पर आधारित नाटक के प्रमुख दृश्यों का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। व सम्मान की सृंखला में डॉ भागीरथ समृद्धि सम्मान हिमांशु शर्मा (विजन संस्थान) कोएवं और ओमनाथ शर्मा स्मृति सम्मान बनवारी लाल सेन को( संगीतज्ञ)को ओर श्रीमती आशा शर्मा स्मृति सम्मान श्रीमती लक्ष्मी शर्मा (शिक्षाविद)को दिया गया। शहीद दिवस पर दिनभर भगतसिंह सर्किल पर शहीद माल्यार्पण करने वालों का तांता लगा रहा ।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!