लखनऊ उत्तर प्रदेश में मिली भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में मनोरंजन जगत और उद्योगजगत की ये हस्तियां होंगी शामिल। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ उत्तर प्रदेश में मिली भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में मनोरंजन जगत और उद्योगजगत की ये हस्तियां होंगी शामिल )

लखनऊ उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर 25 मार्च को राजधानी के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को भी ऐतिहासिक बनाना चाहती है।इस समारोह देश के बेहद ही खास राजनीतिज्ञो, साधु-संतों, बिजनेसमैन से लेकर जानी-मानी बाॅलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगी।जिसके लिए सभी को निमंत्रण भेजा गया है। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी खौसतौर पर आमंत्रित किया गया है। 25 मार्च की शाम 4.00 बजे राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 70 हजार लोग शामिल होंगे। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मनोरंजन जगत और उद्योगजगत की ये हस्तियां होंगी शामिल। मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना राणावत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इन हस्तियों के अलावा उद्योगजगत की हस्तियां भी शामिल होंगी जिनमें टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा, हीरान्नदानी ग्रुप के दर्शन हीरान्नदानी, लुलु ग्रुप के यूसुफ अली, टोरेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, गोयनका ग्रुप के संजीव गोयनका, लोढ़ा ग्रुप के अभिनंद लोढ़ा आदि भी शामिल होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!