उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी पत्नी ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता व बच्चों से भेंट कर बच्चों की बेहतर शिक्षा व पोषण हेतु महिलाओं को उपहार स्वरूप फल व पोषण सामाग्री किया गया वितरण एवं बच्चों के भविष्य उज्जवल की की कामना । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी पत्नी ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता व बच्चों से भेंट कर बच्चों की बेहतर शिक्षा व पोषण हेतु महिलाओं को उपहार स्वरूप फल व पोषण सामाग्री किया गया वितरण एवं बच्चों के भविष्य उज्जवल की की कामना )
उत्तर प्रदेश औरैया भीखमपुर पूर्वी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व पत्नी श्रीमती अंशिता वर्मा तथा समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता व बच्चों से भेंट कर उनसे बातचीत की गयी तथा बच्चों को खाद्य उपहार फल, चाकलेट, बिस्किट एवं उन्हे शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिये स्कूली जूते, कलर व अन्य शिक्षा संबन्धित वस्तुएं भेंट की गयी तथा उन्हे भविष्य में अच्छे मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी पत्नी द्वारा महिलाओं को फल व पोषण सम्बन्धित खाद्य साम्रगी भी प्रदान किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
