उत्तर प्रदेशऔरैया अजीतमल विकासखंड के ग्राम पंचायत अमावता में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय सरकार की नीतियों से हो रहा है खिलवाड़ स्वच्छता मिशन की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया अजीतमल विकासखंड के ग्राम पंचायत अमावता में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय सरकार की नीतियों से हो रहा है खिलवाड़ )
उत्तर प्रदेशऔरैया अजीतमल विकासखंड के ग्राम पंचायत अमावता में अधि निर्मित सामुदायिक शौचालय में केयरटेकर को हर महीने दिया जा रहा है वेतन और अभी तक समुदायिक शौचालय पूर्ण रूप से बनकर तैयार भी नहीं हुआ है। इस सामुदायिक शौचालय में सरकार की नीतियों से हो रहा है खिलवाड़, पूर्व प्रधान द्वारा कागजों में शौचालय का निर्माण करा दिया गया था लेकिन सामुदायिक शौचालय का निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है। सामुदायिक शौचालय में टंकी तो रखी है लेकिन समरसेविल आज तक नहीं लगा है। किसी व्यक्तिगत समरसेविल से जोड़ दिया गया है। सरकार के स्वच्छता मिशन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जो कि धरातल पर सही नहीं है। गांव के लोगों का जिले के उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण कराया जाए ताकि गांव के लोगों के द्वारा इस सामुदायिक शौचालय का उपयोग किया जा सके।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
