उत्तर प्रदेश कौशाम्बी केंद्रीय कार्यालय भरवारी में न्याय की आस लेकर विधायक के चौखट पर उमड़ा जन समुदाय जनसुनवाई का कार्यक्रम किया आयोजित |  ( उज्ज्वल केशरवानी पत्रकार मंझनपुर कौशाम्बी )

( न्याय की आस लेकर विधायक के चौखट पर उमड़ा जन समुदाय अधिकारियों को भेजकर निस्तारण का विधायक ने दिया निर्देश )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जन सुनवाई के दौरान तमाम समस्याओं से ग्रस्त ग्रामीणों के 240 शिकायती पत्र विधायक को प्राप्त हुए ज्यादातर शिकायतें प्रधानमंत्री आवास पेयजल जमीनी विवाद से जुड़े रहे 10 शिकायतों को मौके पर ही विधायक ने समाधान किया शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया शिकायतों में मुख्य रूप से अमर सिंह मलखान अपनी 4 दर्जन साथियों के साथ शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि हमारे गांव के दरमदीन होलिका की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है, समसपुर से बुधनी देवी ने विधवा पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया चमन्धा गांव से आधा दर्जन महिलाओं के साथ पहुँची बबली देवी ने बताया कि हमारे गांव के ही दबंग धन्ना सरोज ने मकान गिरवा दिया, बड़ी मौली से बाबुल देवी व सावित्री देवी नौढिया से, ज्योति जयसवाल मुजाहिद पुर से प्रधानमंत्री आवास के लिए और  रामबहादुर नौढिया से विद्युत बिल सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दिया, सैयद सरावा से बेचूलाल दिव्यांग ने ट्राई साइकिल के लिए प्रार्थना पत्र दिया, चन्दीपुर परसरा से अनीता देवी पूजा देवी ने गांव के ही दबंग रंगबाज के मारपीट से पीड़ित होकर विधायक चायल से न्याय की गुहार लगाई सभी शिकायतों को विधायक ने अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से अविलंब निस्तारण हेतु निर्देशित किया

 

Back to top button
error: Content is protected !!