राजस्थान भरतपुर अलवर माननीय सांसद महन्त बालकनाथ नाथ योगी जी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय महन्त आदित्यनाथ योगी जी से की मुलाकात कर ग्राम पंचायत रारह के विकास कार्यों पर विस्तृत की चर्चा | (राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ के साथ आशीष वर्मा की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )


( राजस्थान भरतपुर अलवर माननीय सांसद महन्त बालकनाथ नाथ योगी जी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय महन्त आदित्यनाथ योगी जी से की मुलाकात कर ग्राम पंचायत रारह के विकास कार्यों पर विस्तृत की चर्चा )
राजस्थान भरतपुर लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय महन्त आदित्यनाथ योगी जी से मुलाकात कर पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली व मेहनत की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि बृज क्षेत्र के 36 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने प्रवासी के रूप में काम किया था जहां 31 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। सभी को शपथ ग्रहण समारोह में आमन्त्रित किया गया। आज माननीय मुख्यमंत्री योगी जी मुलाक़ात के दौरान विशेष रूप से ग्राम पंचायत रारह के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल में अलवर माननीय सांसद महन्त बालकनाथ नाथ योगी जी , माननीय पूर्व विधायक रामहेत यादव जी , डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म जी , भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर के जिलाध्यक्ष मोहन रारह, जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र चांदा, दीपचंद यादव साथ रहे। बालकनाथ योगी जी ने प्रदेश भर में, रामहेत यादव बृज क्षेत्र के सहसमन्वयक , जवाहर बेढ़म एटा के जिला प्रवासी, मोहन रारह छाता व महेंद्र चांदा मथुरा में प्रवासी रहे। मोहन रारह ज़िलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भरतपुर |

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )
