राजस्थान अलवर कठूमर शान्तिकुंज गायत्री परिवार द्वारा शान्तिकुंज के तत्वावधान में झोपड़ी वाले प्राचीन सीताराम मंदिर में दीप यज्ञ का किया आयोजन। ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )

( राजस्थान अलवर कठूमर शान्तिकुंज गायत्री परिवार द्वारा शान्ति कुंज के तत्वावधान में झोपड़ी वाले प्राचीन सीताराम मंदिर में दीप यज्ञ का किया आयोजन )

राजस्थान अलवर कठूमर कस्बा निवासी अनिल खंडेलवाल व राजेश खंडेलवाल ने बताया कि गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वधान में केंद्रीय प्रतिनिधि श्याम सुंदर शर्मा व कठूमर गायत्री परिवार के सदस्य चरण सिंह के नेतृत्व में कस्बे के मध्य में स्थित झोपड़ी वाले प्राचीन श्री सीताराम जी मंदिर पर शनिवार की शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि दत्त शर्मा, महेंद्र शर्मा, रीता शर्मा, सौरव शर्मा सहित अनेक महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। दीप यज्ञ के दौरान दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, छोटी उम्र में बच्चों की शादी नहीं करने व मृत्यु भोज पर रोक लगाने आदि समाज सुधारक बातों से मौजूद श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया।

 ( राजकुमार अरोडा ब्यूरोचीफ )

Back to top button
error: Content is protected !!