उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला अस्पताल के बाद अब सामुदायिक केंद्रों पर भी त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन कराए जाएंगे उपलब्ध उपकेंद्र पर इस सेवा का किया गया शुभारंभ | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जिला अस्पताल के बाद अब सामुदायिक केंद्रों पर भी त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन कराए जाएंगे उपलब्ध उपकेंद्र पर इस सेवा का किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आज से पहले त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवाने के लिए महिलाओं को जिला अस्पतालों में लंबी कतार लगानी पड़ती थी घंटों करना पड़ता था इंतजार अब इस समस्या से निजात पाने के लिए भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला के समस्त सामुदायिक केंद्रों पर त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा की सेवाएं शुरू करा दी गई है आज नूर महल स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर इस सेवा का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह जी बताया कि 3 महीने में इस इंजेक्शन को लगाने से गर्भ नहीं ठहरता है सरकार की दिशा निर्देश पर शुक्रवार को अंतरा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसकी सेवाएं दी जाती हैं अंतरा महिला के लिए एक सुरक्षित गर्भ निरोधक साधन है इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर स्टाफ नर्स आशाएं एवं महिलाएं पुरुष भी रहे उपस्थित |


( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!