उत्तर प्रदेश आगरा थाना बाह क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट पाट के साथ मां,बेटी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद हर जगह से लौटना पड़ रहा खाली हाथ । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना बाह क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट पाट के साथ मां,बेटी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद हर जगह से लौटना पड़ रहा खाली हाथ )

उत्तर प्रदेश आगरा कस्बा बाह के मोहल्ला गली कल्याण सागर में 9 मार्च की रात जूता व्यवसाई उमेश पैंगोरिया के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने घर में लूटपाट कर उनकी पत्नी कुसमा देवी उम्र 60, बेटी सविता उम्र 40 की लूट के दौरान हत्या कर दी थी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था वही मौके पर पहुंचे एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने मां बेटी की हत्या के मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की 6 टीमें घोषित की थी। मगर 20 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने कारोबारी व उनके बेटे से काफी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। क्षेत्र के कई लोगों से शक के दायरे में लेकर पुलिस ने काफी पूछताछ की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस की जांच उनके परिजन और करीबियों से शुरू हुई थी। लगातार पुलिस मुखबिर तंत्र को मजबूत करके मामले को सुलझाने के लिए कोशिश कर रही है। आखिर पुलिस की जांच कहां विफल हो रही है। इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जिसके चलते वैसे समाज के लोगों सहित क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लूटपाट करने वाले मां बेटी के अज्ञात कातिल वारदात के बाद आराम से घूम रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा मृतिका बेटी सविता के 10 वर्षीय पुत्र अनुज से पूछताछ कर चुकी है। कहीं ना कहीं पुलिस की जांच इर्द-गिर्द ही है जिसके चलते खुलासे में देरी हो रही है। अब देखना यह होगा आखिर पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा करेगी।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!