जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना बदलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी हमराह का0 दिनेश यादव के द्वारा चौकी क्षेत्र घनश्यामपुर मे रात्रि गस्त, देखभाल क्षेत्र व चेंकिग सदिग्ध/वाहन के दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर दुगौली मोड़ से राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरबिंद यादव उम्र 19 नि0 ग्राम रारी खुर्द थाना बदलापुर को चोरी की गयी मोटर सायकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेचिस न0 MBLHA10BFFHD49136 इंजन न0 HA10ERFHD65865 बदला हुए नम्बर प्लेट न0 UP62AS4257 के साथ पाया गया। जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 411/419/420 भादवि बनाम राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरबिंद यादव उम्र 19 नि0 ग्राम रारी खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 030.03.2022 समय सुबह 4.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजन यादव उर्फ पिन्कू पुत्र अरबिंद यादव उम्र 19 नि0 ग्राम रारी खुर्द थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 411/419/420 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण—
1. एक मोटर सायकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला चेचिस न0 MBLHA10BFFHD49136 इंजन न0 HA10ERFHD65865 ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 उ0नि0 ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
2-का0 दिनेश यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
