राजस्थान अलवर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा की महिला विंग द्वारा विद्यालय खुदनपुरी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सुरक्षा किट किया गया वितरण । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर )

 

( अलवर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा की महिला विंग द्वारा विद्यालय खुदनपुरी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सुरक्षा किट किया गया वितरण )

राजस्था अलवर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा की महिला विंग द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी, अलवर में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता की जानकारी हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम अलवर शाखा के चैयरमेन डॉ एस सी मित्तल जी एवं महिला विंग की चैयरमेन श्रीमती आशा कालरा जी , एग्जीक्यूटिव मेम्बर अल्का मित्तल , संरक्षक हरीश कालरा , सेन्ट जॉन ऐम्बुलेन्स इंडिया अलवर के चेयरमेन गिरीश गुप्ता, डॉ.कुमुद गुप्ता ,डॉ प्रमिला (रश्मि) गुप्ता, नीता अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित किया गया ! डॉ रूप सिंह – सचिव – इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तदपश्चात इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ एस. सी. मित्तल ने रेड क्रॉस अलवर द्वारा किये जा रहे कार्यो का संक्षिप्त में उल्लेख करते हुए खुदनपुरी स्कूल की भूरी भूरी प्रशंसा करी इस दौरान गेम्स में लायी विजेता शील्ड को बालिकाओ को देकर सम्मानित किया गया ! इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर मे फ़र्स्ट ऐड ट्रेनिंग का प्रशिक्षण देने वाली एवं मित्तल हॉस्पिटल मे कार्यरत डॉ कुमुद गुप्ता द्वारा महिलाओ को स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी गई उसके पश्चात सभी महिलाओं को सफाई सम्बन्धी सामग्री किट भी प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में महिला विंग की चैयरमेन आशा कालरा, डॉ कुमुद गुप्ता, अलका मित्तल, प्रमिला गुप्ता, यामिनी गुप्ता,नीतू अग्रवाल, पायल कालरा, संरक्षक हरीश कालरा, सेन्ट जॉन एम्बुलेंस (इंडिया) अलवर ब्रांच के चैयरमेन गिरीश गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे । बस्ती की महिलाओं को डॉ कुमुद गुप्ता जी द्वारा दिशानिर्देशित कर उनकी समस्याओ का निवारण करवाया एवं प्रति परिवार को एक किट भी रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से निःशुल्क वितरित करवाया गया कुल 60 महिलाये लाभान्वित हुई किट में निम्न सामान था 5 नहाने की साबुन, 5 कपड़े धोने की साबुन, 1 नारियल का तेल की शीशी , 4 टूथ पेस्ट,4 टूथ ब्रश, 2 जेंट्स शेविंग रेजर, 18 सैनिटरी पैड थे ये सभी सामान 40 परिवारो को प्रति डब्बा वितरित किया गया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी, अलवर के स्टाफ में प्रधानाध्यापक मदन मोहन सिंह, शारीरिक शिक्षक विजेन्द्र सिंह नरुका, अध्यापिका साधना सिंह, भारती बडोदिया, नरोज मीना, रुक्मणी, पूनम धानावत, भारती, सुमनलता तथा वार्ड पार्षद खुदनपुरी श्रीमती मूर्ति देवी उपस्थित थी ! डॉ रूप सिंह – सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा ।

( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट अलवर )

Back to top button
error: Content is protected !!