प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अलवर जिला सांसद महंत बालक नाथ योगी ने की शिष्टाचार भेंट कर अलवर जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्तृहरि धाम विकास रख्खी अपनी बात | (  राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )

( प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अलवर जिला सांसद महंत बालक नाथ योगी ने की शिष्टाचार भेंट कर अलवर जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्तृहरि धाम विकास रख्खी अपनी बात )

राजस्थान अलवर सांसद ने बताया कि भर्तृहरि- पांडुपोल धाम में राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध मेले हर वर्ष आयोजित होते है लेकिन समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लाखों आस्थावान लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड बनाए जाने से स्थानीय 280 गांव को विशेष लाभ पहुंचेगा साथ ही सरिस्का अभ्यारण में स्थापित बाघ परियोजना और पर्यटन केंद्रों को भी अभूतपूर्व लाभ मिलेगा। जिले में तेजी से गिरते भू जल स्तर और पेयजल संकट के कारण शहर में ग्रामीण क्षेत्रों में जनता त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर है वही जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वयन होने वाली योजनाएं स्थानीय राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और उदासीनता के चलते अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही है जिसके चलते केंद्र के द्वारा संचालित हर घर नल जल योजना अंतिम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही है और जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अतः भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन के लिए केंद्र के द्वारा आवश्यक उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएं जिससे जल जीवन मिशन से छूट रहे गांवो को जल जीवन मिशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और पेयजल की चल रही किल्लत से राहत मिल सके।

 

(  राजकुमार अरोड़ा ब्यूरोचीफ अलवर राजस्थान )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!