वाराणसी रामनगर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को दलाल मुक्त करने और लंबे अरसे से यहाँ जमे अधिकारियों को हटाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सभासद संतोष शर्मा और उनके समर्थकों ने बिजलीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का फूंका । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( रामनगर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को दलाल मुक्त करने और लंबे अरसे से यहाँ जमे अधिकारियों को हटाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सभासद संतोष शर्मा और उनके समर्थकों ने बिजलीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का फूंका )

वाराणसी रामनगर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को दलाल मुक्त करने और लंबे अरसे से यहाँ जमे अधिकारियों को हटाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सभासद संतोष शर्मा और उनके समर्थकों ने बिजलीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का पुतला फूंका। संतोष शर्मा और उनके समर्थकों ने अपराह्न तीन बजे उपकेंद्र पर पहुँच कर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि रामनगर उपकेंद्र पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहाँ पूरी तरह दलाल संस्कृति हावी है। बिना दलालों के न तो नया कनेक्शन मिल सकता है न छोटी मोटी समस्याओं का निवारण सम्भव है। यहाँ पर तैनात एस डी ओ और जे ई कभी भी कार्यालय में नही मिलते। जबभी इनसे बिजली सम्बंधित कोई शिकायत की जाती है तो इनका रवैया टालमटोल का होता है। लंबे अरसे से यहाँ जमे रहने के कारण वे मनमानी पर उतर आए है। सभासद संतोष शर्मा का कहना था कि उपकेंद्र के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका तक कार्यालय में नही रखी जाती। नियमानुसार उपकेंद्र के अभियंताओं को 24 घण्टे नगर में तैनात रहना चाहिए लेकिन वे अक्सर गायब रहते है। दलालों का इस कदर आतंक व्याप्त है कि बिना उनको चढ़ावा दिए उपकेंद्र में कोई भी काम नही हो सकता। उन्होंने मांग की कि लम्बे अरसे से यहां जमे अधिकारियों को तत्काल यहां से हटाया जाय और उपकेंद्र को दलाल मुक्त किया जाय। सभा के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में संतोष शर्मा, अरविंद खरवार, राकेश बघेल, नीरज चौरसिया, मदन साहनी,रमेश साहनी, रमजान, सुलेमान, कल्लू खरवार, विकास, बंटी , अभिजीत आदि शामिल थे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!