राजस्थान अलवर उधोग मंत्री शकुंतला रावत की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट का किया गयाआयोजन कारोबारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा। ( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट )

( अलवर उधोग मंत्री शकुंतला रावत की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट का किया गयाआयोजन कारोबारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा )
राजस्थान अलवर में राजगढ़ रोड पर एक निजी रिसोर्ट पर इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ । जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जीतेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री डॉ० बी०डी०कल्ला, एवं कैबिनेट मंत्री टीका राम जुली अतिथि के रूप में शामिल हुए इस मीटिंग में उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने अध्यक्षता की इस मौके पर देशभर के कारोबारियों ने हिस्सा लिया ओर अलवर में निवेश के लिए अपनी सहमति दी। इस मौके पर करीब 200 एमओयू भी हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कारोबारियों को अलवर में बेहतर विकल्प मिलता है। क्योंकि दिल्ली और जयपुर राष्ट्रीय राजधानी परियोजना में शामिल है। इसलिए यहां लेबर और कच्चा माल भी आसानी से मिल जाता है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि अलवर में उद्योग लगाने की असीम संभावनाएं हैं यहां इंडस्ट्रियल इकाइयों में निवेश से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अलवर से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर गुजर रहा है यह जिला देश और राज्य की राजधानी के बीच में है। कैबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर में होने वाले निवेश का सीधा फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने पर लोन में सब्सिडी भी उपलब्ध है । उन्होंने कहा कि उद्योग लगाएं और योग्यता के अनुसार क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी दें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट )
