उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र बटाई पर ले रख्खे थे खेत किसान गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों वश लगी भीषण आग मच गया हाहाकार लगभग छै बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख ग्रामीणों ने नलकूप के पानी से बुझाई आग मौके पर पहुची पुलिस व लेखपाल ने हर सम्भव सरकारी मदद दिलाने का दिया आश्वासन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र बटाई पर ले रख्खे थे खेत किसान गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों वश लगी भीषण आग मच गया हाहाकार लगभग छै बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख ग्रामीणों ने नलकूप के पानी से बुझाई आग मौके पर पहुची पुलिस व लेखपाल ने हर सम्भव सरकारी मदद दिलाने का दिया आश्वासन )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गेहूं की पकी खड़ी फसल में अचानक आग लग गई आग की लपटें देख वहां से निकल रहे राहगीरो ने तत्काल गांव में सूचना की सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने की कोशिश करने लगे,आग लगने से लगभग छः बीघा गेंहूँ जलकर राख हो गया। नगर के मोहल्ला ताहरपुर निवासी गरीब किसान रमेश चन्द्र पुत्र रामाधीन ने राधा बल्लभ इंटर कालेज की छः बीघा जमीन बटाई पर एक वर्ष के लिए ले रखी थी,कर्ज लेकर गरीब किसान ने गेंहूँ की फसल की थी। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेंहूँ की फसल में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई,पास में लगे टयूबबैल से पानी लेकर ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करने लगे, सैकड़ो लोगो ने बबूल की साखें लेकर आग पर काबू पाने की कड़ी मश्क्कत की आग पर क़ाबू पाते तब तक छः बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अंकित अग्रवाल तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे और पीड़ित किसान की रोती हुई पत्नी को हर सम्भव सरकारी मदद दिलाने का आस्वासन दिया।सूचना पर पुलिस भी पहुँची।फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। हवा के रुख को देखते हुए घटना स्थल पर इकठ्ठा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पास के दूसरे खेतो में आग फैलने से रोक दी ग्रामीणों ने पास के खेतों में खड़ी फसल को पानी डालकर गीला कर दिया जिससे आग फैलने से रुक गई,यदि ग्रामीण यह कोशिश न करते तो सैकड़ो बीघा फसल जल सकती थी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!