सीतापुर मछरेहटा नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्ध शक्तिपीठ देवी के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया एंव विशाल मेले का किया गया आयोजन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( सीतापुर मछरेहटा नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्ध शक्तिपीठ देवी के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया एंव विशाल मेले का किया गया आयोजन )
सीतापुर मछरेहटा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों मे तरह तरह के आयोजन होगा रहे हैं । दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा गौरी काली इत्यादि अनेक रूपों मे आदि शक्ति जगदम्बा का अनेक प्रकार से पूजन करके भक्त अपने को सौभाग्यशाली मानते है । ग्रामीण अंचल मे भी विभिन्न देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है । मछरेहटा कस्बे से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित माता भारासेनी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है जहां प्रति वर्षों की भांति इस साल भी मंदिर को भव्यता प्रदान कर विशाल मेले का आयोजन किया गया है जिसमे श्री धाम वृंदावन से आए माधव मुरली गोपाल लीला मंडल के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । स्वामी ह्रषीकृष्ण ठाकुर और व्यास मोहन श्याम के कुशल निर्देशन मे नाटक और रासलीला का मनोहारी मंचन और मोर नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा । मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाराम मंत्री संतोष शुक्ला सुशील शुक्ला विवेक शुक्ला मिथलेश राजकुमार शुक्ला शुभम दीपक शुभम अवस्थी राजेश अरुण पुजारी रामकिशोर तिवारी एबीवीपी की मछरेहटा इकाई के पदाधिकारी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं । इसमे आशुतोष त्रिवेदी संजय शुक्ला और अभय शुक्ला की विशेष सहभागिता है ।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
