उत्तर प्रदेश आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का पहली बार होमगार्डों के साथ सीधा संवाद | ( , योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का पहली बार होमगार्डों के साथ सीधा संवाद )

उत्तर प्रदेश आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में रविवार को राजयमंत्री और होमगार्ड के बीच सीधा संवाद हुआ। इस दौरान एक होमगार्ड ने रुआंसे होते हुए कहा की बेटी की शादी के लिए वो बैंक लोन मांगने गए तो बैंक ने उन्हें पचास हजार रुपये का लोन देने से भी इंकार कर दिया। हर किसी को लोन मिलता है पर हमें वो सुविधा भी नहीं मिलती। दुसरे होमगार्ड ने थाने पर उनके बैठने के लिए कोई व्यवस्था न होने और आमदनाम पर मुंशी से लेकर इंस्पेक्टर द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला गार्डों के लिए कुछ व्यवस्था करने की बात कही। एक होमगार्ड ने विभाग के वैतनिक और अवैतनिक दो भागों में बनते होने पर आपत्ति जताई। बाहर ड्यूटी पर मात्र 30 रुपये अधिक मिलने पर नाराजगी जताई गयी और दुर्घटना पर तत्काल पुलिस विभाग की तरह मदद मिलने और मृतक आश्रित भर्ती तुरंत होने व पीएफ भुगतान के लिए चक्कर न लगवाने जैसी शिकायतें सामने आईं। पूरे साल ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग भी होमगार्डों द्वारा की गयी । राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने तत्काल मंच से घोषणा करते हुए बताया की 100 दिन के प्लान में यह सब तय किया जा चूका है। थानों में होमगार्डों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था ,उनके लिए पानी और आराम की व्यवस्था ,आगामी भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाने जैसे काम 100 दिन में किये जायेंगे। इसके साथ ही रिटायरमेंट पर सम्मान किये जाने और कुछ आर्थिक मदद की भी व्यवस्था की जा रही है। डायल 112 हेल्पलाइन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और जल्द महिला होमगार्ड भी डायल 112 में शामिल होंग.

(  योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!